डंडा: डंडा थाना क्षेत्र में बिजली का गहरा संकट, 24 घंटे में मिल रही सिर्फ 3-4 घंटे आपूर्ति
Danda, Garhwa | Aug 11, 2026 डंडा थाना क्षेत्र में इन दिनों बिजली की अनवरत कटौती और आंखमिचौनी से उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार 24 घंटे में महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अचानक बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ रही है। विभागीय स्तर पर कटौती को लेकर पूर्व में कोई सूचना या समय-सारणी भी जारी नहीं की जाती