बरहेट: बरहेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, मरीजों को बांटे गए फल
झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में केंद्रीय समिति सदस्य सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम के नेतृत्व में प्रखंड झामुमो ने सोमवार को मुख्यमंत्री एवं बरहेट विधानसभा के विधायक हेमंत सोरेन का 51वां जन्म दिवस उत्साह पूर्वक मनाया।इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।