उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। बीती 06 अगस्त 2026 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता चल रही रेशमा रावत का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर लापता युवती के परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर कल रेशमा के परिवारजनों ने क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) टिहरी से मुलाकात की और उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Tihri #viralvideo