कायमगंज: पूर्व विदेश मंत्री के गांव पितौरा में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने धावा बोला, कंटीले तार काटकर परिसर में घुसे
कायमगंज कोतवाली के पितौरा गांव स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में देर रात चोरी हुई।चोरों ने बाउंड्री के कंटीले तार काटकर स्कूल में एंट्री की। वे विज्ञान कक्ष की खिड़की और गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुसे।यहां से मिड डे मील का सामान,गैसकुकर,भगौना,तसले,खुरपी,फावड़ा,बर्तन,एक एलईडी,दो खेल किट,एक सिलाई मशीन,दो पायदान,टीएलएम का सामान और एक अन्य सामान चोरी हो गया।