कासगंज: कासगंज रेलवे स्टेशन पर RPF ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली, चलाया सघन सुरक्षा चेकिंग अभियान
स्वतंत्रता दिवस को लेकर कासगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी एवं डॉग स्क्वॉड ने सघन सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास मार्ग और ट्रेनों में यात्रियों व सामान की जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं लावारिस वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखी गई। इसी दौरान आरपीएफ के द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा रैली निकाली।