नैनीताल: शनिवार को कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 3 घायल
नैनीताल। शनिवार को नैनीताल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो भवाली-ज्योलिकोट मार्ग पर भूमियाधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।
हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी पर्यटक हरियाणा के निवासी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद घायलों व मृतक को वाहन से बाहर निकाला।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए भवाली अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। मामले की जांच जारी है।
नैनीताल: शनिवार को कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 3 घायल
नैनीताल। शनिवार को नैनीताल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो भवाली-ज्योलिकोट मार्ग पर भूमियाधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।
हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी पर्यटक हरियाणा के निवासी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद घायलों व मृतक को वाहन से बाहर निकाला।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए भवाली अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। मामले की जांच जारी है।Hashtags:
#Nainital #KainchiDham #RoadAccident #Bhowali #SDRF #Uttarakhand #BreakingNews #UttarakhandNews #Haryana #Accident #Devbhoomi #NewsUpdate