लखनपुर: लखनपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, शासकीय कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा
सरगुजा जिले के लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जहां शासकीय अर्धशासकीय की कार्यालय में तिरंगा फहराकर सलामी दी गई। वहीं लखनपुर नगर के शासकीय और निजी संस्थान के स्कूलों के बच्चों के द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रहा।