Public App Logo
जलभराव से परेशान बच्चे व ग्रामीण, एसडीएम से लगाई समाधान की गुहार मुरैना/ अंबाह नगर से ग्राम चिरपुरा जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से बने जलभराव और गहरे गड्ढों की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने एक बार फिर एसडीएम को आवेदन देकर जल्द समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चिरपुरा रोड पर जलभराव के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों से आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं और आसपास के गांवों के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि इस समस्या को लेकर 9 जून 2026 को भी प्रशासन को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि नाले का पानी चिरपुरा गांव की ओर बढ़ाने के बजाय अंबाह की ओर वापस मोड़ा जाए, क्योंकि आगे पानी निकासी के लिए कोई शासकीय भूमि उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि समस्या का शीघ्र निराकरण कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। #मुरैना #morena #अंबाह - Morena Nagar News