सादाबाद: सहपऊ पुलिस ने थरौरा में एक महिला की हत्या के मामले में 1 अभियुक्त और 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
आरोप है की एक हफ्ते पूर्व थरौरा में ससुरालीजनों द्वारा एक महिला को मार कर जला दिया गया था। पुलिस ने चिता बुझाकर शव कब्जे में लिय था। जिसकी मृतका के पिता ने सहपऊ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सहपऊ पुलिस द्वारा एक नामजद आरोपी व सास को महरारा चौराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है।