झुंझुनू: नानूवाली बावड़ी में पानी की किल्लत, ग्रामीणों का जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध
खेतड़ी के नानूवाली बावड़ी गांव में सात दिन में एक बार पानी सप्लाई होने से ग्रामीण परेशान हैं। पानी की टंकी पांच साल से साफ नहीं होने और सप्लाई में दिक्कतों को लेकर जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन हुआ। अधिकारियों ने बुधवार से नियमित सप्लाई का आश्वासन दिया है।