टिमरनी: ग्राम डगांवानीमा में किसान के घर लाखों की चोरी का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपी किए गिरफ्तार
Timarni, Harda | Aug 8, 2026 ग्राम डगांवानीमा में किसान के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में टिमरनी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आज 8 अगस्त शाम 5 बजे टिमरनी पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को ग्राम डगांवानीमा निवासी किसान रूपसिंह पिता किशनलाल जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।