चायल: क्यामुद्दीनपुर में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कौशांबी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के क्यामुद्दीनपुर गांव निवासी रामनरेश सोमवार सुबह छत पर बांस रख रहे थे। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रामनरेश की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार परेसान!