Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

MLC टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोए RJD नेता शिवचंद्र राम, पद से दिया इस्तीफा, आप अपना राय जरुर दीजिएगा पटना। बिहार विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और SC-ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से आहत शिवचंद्र राम ने अपने संगठनात्मक पद से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवचंद्र राम भावुक हो गए और मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने उन्हें MLC बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अंतिम समय में वादाखिलाफी की गई। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, "मैं चार रातों से सो नहीं पाया हूं। ऐसी जिंदगी भगवान किसी को न दे।" उनका यह बयान और रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, महागठबंधन की ओर से RJD नेता सुनील सिंह ने MLC चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद शिवचंद्र राम की नाराजगी सामने आई। हालांकि अपने इस्तीफे में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह केवल संगठनात्मक पद छोड़ रहे हैं, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है और आगे भी RJD के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे। शिवचंद्र राम ने कहा कि वह वर्ष 1990 से सामाजिक न्याय की राजनीति से जुड़े हुए हैं और गांव-गांव जाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम किया है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने दलित, रविदास और वंचित समाज के बीच पार्टी की विचारधारा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधान परिषद सीट को लेकर दलित और रविदास समाज में काफी उम्मीद थी, लेकिन हालिया फैसले से समाज में निराशा फैली है। उन्होंने कहा कि जहां भी जाते हैं, लोग उनसे सवाल पूछते हैं और जवाब मांगते हैं। फिलहाल शिवचंद्र राम के इस्तीफे और बयान के बाद बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे RJD के अंदरूनी असंतोष के रूप में देखा जा रहा है। #RJD #ShivchandraRam #MLCElection #BiharPolitics #Patna #TejashwiYadav #SunilSingh #PoliticalNews #BiharNews #BreakingNews

Hajipur, Vaishali | Jun 8, 2026
MLC टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोए RJD नेता शिवचंद्र राम, पद से दिया इस्तीफा, आप अपना राय जरुर दीजिएगा पटना। बिहार विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और SC-ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से आहत शिवचंद्र राम ने अपने संगठनात्मक पद से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवचंद्र राम भावुक हो गए और मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने उन्हें MLC बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अंतिम समय में वादाखिलाफी की गई। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, "मैं चार रातों से सो नहीं पाया हूं। ऐसी जिंदगी भगवान किसी को न दे।" उनका यह बयान और रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, महागठबंधन की ओर से RJD नेता सुनील सिंह ने MLC चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद शिवचंद्र राम की नाराजगी सामने आई। हालांकि अपने इस्तीफे में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह केवल संगठनात्मक पद छोड़ रहे हैं, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है और आगे भी RJD के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे। शिवचंद्र राम ने कहा कि वह वर्ष 1990 से सामाजिक न्याय की राजनीति से जुड़े हुए हैं और गांव-गांव जाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम किया है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने दलित, रविदास और वंचित समाज के बीच पार्टी की विचारधारा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधान परिषद सीट को लेकर दलित और रविदास समाज में काफी उम्मीद थी, लेकिन हालिया फैसले से समाज में निराशा फैली है। उन्होंने कहा कि जहां भी जाते हैं, लोग उनसे सवाल पूछते हैं और जवाब मांगते हैं। फिलहाल शिवचंद्र राम के इस्तीफे और बयान के बाद बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे RJD के अंदरूनी असंतोष के रूप में देखा जा रहा है। #RJD #ShivchandraRam #MLCElection #BiharPolitics #Patna #TejashwiYadav #SunilSingh #PoliticalNews #BiharNews #BreakingNews - Hajipur News