सिरसागंज: नगर में आयोजित जनता दरबार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
सिरसागंज नगर स्थित कैंप कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। रविवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। मंत्री ने फरियादियों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।