भादरा: घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी की चोरी का मामला दर्ज
भादरा थाना क्षेत्र के गांव भाड़ी में अज्ञात चोर रात में घर की दीवार फांदकर घुसे और करीब 13 तोला सोने के आभूषण, 3.25 किलो चांदी व चांदी के जैवरात, 48 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना। को लेकर रवि गोठड़ीवाल निवासी भाडी ने मामला दर्ज कराया है