स्वच्छता पखवाड़ा 2026
29.5k views | Delhi, India | Jul 24, 2026 स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत कौशल भवन में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की तथा हरित और स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया। वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सतत, स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। स्वच्छता पखवाड़ा (16–31 जुलाई 2026) के दौरान मंत्रालय द्वारा स्वच्छता, जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। आइए, एक पौधा लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएँ और #SwachhBharat के संकल्प को आगे बढ़ाएँ। #SwachhataPakhwada2026 #PlantationDrive #EkPedMaaKeNaam #SkillIndia #MSDE #GreenIndia #MissionLiFE #ViksitBharat #GreenIndia #Sustainability