तालबेहट: पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार तीन पहिया टैक्सी ने बाइक सवार को रौंदा, 18 वर्षीय युवक गंभीर घायल, मेडिकल रेफर, चालक फरार
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के पेट्रोल पंप के पास एक तीन पहिया टैक्सी ने बाइक सवार को रौद दिया और टैक्सी चालक मौक़े से फरार हो गया स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है, बताया गया पुलिस मामले की जांच में जुटी है।