छबड़ा: छबड़ा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Chhabra, Baran | Aug 15, 2026 छबड़ा। देशभक्ति के जज्बे और उल्लास के बीच छबड़ा कृषि उपज मंडी परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। समारोह में एसडीएम सपना कुमारी ने राष्ट्रगान की धुन के बीच तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से