कटंगी: वरूड़ के पीएम श्री विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पूर्व सरपंच ने की अनूठी पहल की शुरूआत बांटा उपहार
देशभर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षाेल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में कटंगी विकासखंड के ग्राम वरुड में स्थित पीएम श्री विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे, गुब्बारों और देशभक्ति गीतों से सजा हुआ था। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगा