काशी चक: शाहपुर थाना प्रभारी ने किया खुलासा, लूट के बाद बुजुर्ग शिक्षक पर चाकू से हमला, दो भाई गिरफ्तार
नवादा के शाहपुर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक से लूट के बाद चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। वारिसलीगंज से रुपये निकालकर लौट रहे चंडीनावां गांव निवासी वालेश्वर सिंह को सरकट्टी गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने चाकू दिखाकर रोक लिया और रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गए।