सहारनपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में ‘बड़ा खाना’ का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार रात पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ भोजन कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।