घट्टिया: उन्हेल में मिलावटखोरों पर नकेल, मिल्क रैपिड टेस्टिंग किट से दूध की जांच कर संदिग्ध नमूने जब्त
उज्जैन जिले में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब दूध की शुद्धता परखने के लिए आधुनिक मिल्क रैपिड टेस्टिंग किट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्हेल में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दूध डेयरियों पर मौके पर ही जांच की गई और संदिग्ध सैंपल लिए गए हैं। शुद्ध भोजन और शुद्ध दूध हर नागरिक का अधिकार है, और इसी अध