वारासिवनी: बिटोडी-डोके पुलिया अधूरी, एप्रोच सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान; विधायक ने ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश
बिटोडी-डोके के बीच करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनी पुलिया के दोनों ओर एप्रोच सड़क नहीं बनने से बारिश में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। कीचड़ के कारण वाहन फंस रहे हैं और हादसे का खतरा बना है। विधायक विवेक पटेल ने अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ निरीक्षण कर ठेकेदार को जल्द एप्रोच सड़क बनाने के निर्देश दिए ।