मनोहरथाना: मनोहर थाना के शीतला मंदिर के समीप तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइकों को टक्कर मारी, एक व्यक्ति घायल
मनोहर थाना के बीनागंज रोड पर स्थित शीतला माता मंदिर के समीप मनोहर थाना से बीनागंज की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने दुकानों के बाहर खडी मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी वहां से गुजर रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई । लाडपुरा बलराम निवासी रामचंद्र भील के चोट लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पिकअप गाड़ी को जप्त किया गया व चालाक गिरफ्तार ।