खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के खटीमा पहुँचने पर स्थानीय जनता ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। खटीमा की सड़कों पर आयोजित इस विशाल रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
यह रोड शो खटीमा चौराहा से शुरू होकर मंडी समिति मैदान तक चला, जहाँ पूरे रास्ते में जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ दोनों नेताओं का भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने 'उत्तराखंड आदि रंगोत्सव' का आधिकारिक शुभारंभ भी किया। यह महोत्सव जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विविध रंगों को प्रदर्शित करने का एक प्रमुख मंच बनेगा।
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Khateema #Champawat #viralvideo #Puskarsinghdhami