वारासिवनी: सत्संग से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश के चलते 3 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
ग्राम रजेगांव में पुरानी रंजिश के चलते बस्तन लिल्होरे पर पंकज नागपुरे, अनिल खरे और प्रकाश खरे ने मोटरसाइकिल रोककर कुल्हाड़ी व लकड़ी से हमला कर दिया। घटना 1 अगस्त रात करीब 9:30 बजे की है। गंभीर घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जहां न्यायालय ने सभी आरोपी को जेल भेज दिया।