मुंगावली: माधवराव सिंधिया की पुण्य स्मृति में 30 सितम्बर को मुंगावली महोत्सव
मंगलवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार माधवराव सिंधिया जी की पुण्य स्मृति में आयोजित 6वें मुंगावली महोत्सव के अवसर पर 30 सितंबर को भजन संध्या का आयोजन होगा। शाम 6 बजे होने वाली भजन संध्या में भजन गायिका गुंजन-गुनगुन तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगी। विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।