कोलायत: कोलायत के खारीचारणान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने किया उद्घाटन
श्रीकोलायत के ग्राम पंचायत खारीचारणान में गुरुवार को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीकोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक भाटी ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।