ब्रेकिंग....डंढेरा शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में बदमाशोंं की पुलिस से मुठभेड़! एक आरोपी बदमाश सौरभ मुठभेड़ में घायल,दो बदमाश फरार...
डंढेरा में कैंटीन संचालक अमन की हत्या के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई। नगला इमरती के पास बीती रात बाइक सवार तीन संदिग्धों को घेरने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में सौरभ पुत्र देशराज निवासी डंढेरा घायल हो गया। घायल सौरभ ने पुलिस पूछताछ में अमन की हत्या में तीन लोगों के शामिल होने की बात कबूल की। दो आरोपी मौके से फरार,तलाश में पुलिस की कांबिंग जारी...