Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
बिहार के कई जिलों में जोरदार बारिश ! चक्रवात ने किया हंगामा 😱😱 - Madhepura News
nitish48775
No video available
11
बिहार के कई जिलों में जोरदार बारिश ! चक्रवात ने किया हंगामा 😱😱
Madhepura, Madhepura
| May 22, 2022
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय दिनांक : 18 अगस्त 2026 *समरसता और सामाजिक एकजुटता का संदेश लेकर निकली कलश यात्रा* श्री *गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* मधेपुरा। श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को मधेपुरा में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन (आईएएस) एवं पुलिस अधीक्षक मधेपुरा द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलश यात्रा समाहरणालय, मधेपुरा से प्रारंभ होकर कर्पूरी चौक, बजरंगबली चौक, भीरखी होते हुए राधा-कृष्ण मंदिर से महादेव मंदिर, टुनियाही स्थित मुसहरी टोला, वार्ड संख्या-02, पंचायत खोपैती-टुनियाही तक पहुंची। यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता, समानता और समाज के सभी वर्गों के बीच सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 19 एवं 20 अगस्त 2026 को जिले के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में कलश यात्रा का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने तथा स्थानीय स्तर पर लोगों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। जिला परियोजना प्रबंधक, मधेपुरा को अपने स्तर से जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे। कलश यात्रा में अपर समाहर्ता, मधेपुरा, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, ग्राम विकास मित्र तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच समानता, सम्मान, सहयोग और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करते हुए समावेशी एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण को गति देना है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 18, 2026
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की मदद से पुलिस ऑफिसर बनने की सफ़लता की कहानी Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 18, 2026
*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय, मधेपुरा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा दिनांक : 18 अगस्त 2026 *सहयोग शिविर में 96 जनशिकायतों का तत्क्षण समाधान, विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ* *सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने की प्रभावी पहल* मधेपुरा, 18 अगस्त 2026। सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आज जिले की सभी पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लाभुकों को उपलब्ध कराया गया। *चौसा पूर्वी में आयोजित विशेष सहयोग शिविर* ग्राम पंचायत चौसा पूर्वी स्थित पंचायत सरकार भवन, प्रखंड चौसा में आयोजित विशेष सहयोग शिविर की अध्यक्षता बिहार विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र नारायण यादव एवं मधेपुरा जिले के प्रभारी मंत्री-सह-विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार श्रीमती शीला मंडल द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन एवं आरक्षी अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के वरीय पदाधिकारी, पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शिविर में आमजनों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 96 आवेदन/शिकायतें प्राप्त हुईं। विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए थे। आवेदन प्राप्त होते ही संबंधित विभाग के काउंटर पर भेजकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई तथा सभी 96 प्राप्त आवेदनों का तत्क्षण समाधान किया गया। *जनशिकायतों के साथ योजनाओं का लाभ भी मिला* सहयोग शिविर में जनशिकायतों के निष्पादन के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों एवं सहायता का वितरण भी माननीय अध्यक्ष एवं माननीय मंत्री द्वारा किया गया। समाज कल्याण विभाग के आईसीडीएस के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत रुचि कुमारी एवं रितिका कुमारी प्रत्येक को ₹2,000 का चेक प्रदान किया गया। जीविका के माध्यम से जीविका दीदियों अंजू कुमारी, सावित्री कुमारी एवं शांति सहयोगी को बैंक ऋण का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर कुल ₹1.01 करोड़ के बैंक ऋण संबंधी चेक वितरित किए गए। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा लाभुकों के बीच भूमि संबंधी पर्चा वितरित किया गया, जिससे लाभुकों को उनके अधिकार से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हुए। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 5 लाभुकों को शौचालय निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिसके माध्यम से पात्र लाभुकों को प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। सांख्यिकी विभाग द्वारा लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण-पत्र का भी वितरण किया गया। *एक ही परिसर में कई विभागों की सेवाएं* सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए जाने से आमजनों को एक ही स्थान पर अनेक विभागों से संबंधित सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ। आवेदन प्राप्ति से लेकर उसके निष्पादन तक विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया, जिससे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में सुविधा हुई। *आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद* सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे ऐसे सहयोग शिविरों में अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें तथा पात्रता के अनुसार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
Madhepura, Bihar | Aug 18, 2026
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की मदद से छात्र जीवन से ऑफिसर बनने की प्रेरणादायक कहानी Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 18, 2026
🚨 NH-27 का हाल बद से बदतर! आखिर कब सुधरेगी इस महत्वपूर्ण सड़क की हालत? 😱
Madhepura, Madhepura | Aug 18, 2026