बांके बाज़ार: बांके बाजार में भटकती मिली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पुलिस ने थाना में रखा सुरक्षित।
बांके बाजार थाना क्षेत्र के गोइठा गांव में मंगलवार को 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक बुजुर्ग महिला भटकती हुई मिली। महिला अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है। ग्रामीणों की सूचना पर बांके बाजार थाना पुलिस महिला को थाना लेकर आई, जहां उसे महिला संतरी की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का