चूरू तारानगर के चंगोई में एक व्यक्ति ने गाड़ी से कुचलकर अपने बेटे और बहू को मार डाला। विवाद इतना सा था कि आरोपी पिता रामचंद्र पंचायत का चुनाव लड़ना चाहता था जबकि बेटा रविन्द्र और बहू महेंद्रा इससे सहमत नहीं थे।
कल रात विवाद हो गया और पिता रामचंद्र रेप्सवाल ने बेटे बहू पर गाड़ी च*ढ़ा दी। बताया जा रहा है कि रामचंद्र ने तीन दिन पहले ही यह गाड़ी खरीदी थी। पुलिस ने रामचंद्र को डिटेन कर लिया है। रविंद्र और महेंद्रा के श*व अस्पताल पहुंचाए गए हैं।
Rajasthan Police
Barmer, Barmer | Oct 14, 2026