परसिया: सकल जैन समाज ने मां जिनवाणी की शोभायात्रा निकाली, जगह-जगह पालकी का पूजन और स्वागत
परासिया में पर्यूषण पर्व के समापन पर शनिवा को 1. बजे जैन समाज ने मां जिनवाणी की पालकी के साथ शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा में मां जिनवाणी की पालकी कंधे पर लिए लोग चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत और पालकी का पूजन किया गया। साढे ग्यारह बजे शोभायात्रा गुरु गोविंद सिंह चौक पहंुची। शोभायात्रा का समापन जैन मंदिर में किया जाएगा।