महाराजगंज: बछरावां में जच्चा-बच्चा वार्ड में बेड तक पहुंचा गंदा पानी, जल निकासी की व्यवस्था की खुली पोल, मरीजों की बड़ी मुश्किलें
16 अगस्त रविवार की सुबह 7:00 बजे मूसलाधार बारिश के चलते बछरावां सीएचसी परिसर के अंदर जच्चा बच्चा वार्ड सहित अधीक्षक रूम, सभागार व जन औषधि केंद्र पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। वार्डो के अंदर भारा गंदा पानी संक्रामक बीमारियों को दावत देता नजर आ रहा है। मरीज और तीमारदारों की जल भराव होने से मुश्किलें बढ़ चुकी है। लगातार संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।