पुपरी: आवापुर में मुख्य पथ पर जलजमाव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
आवापुर: पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ पर आवापुर के समीप सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।