आमला: आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने लोगों से स्वस्थ हृदय के लिए जागरूक और संकल्पित होने की अपील की
Amla, Betul | Sep 29, 2026 विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर लोगों से स्वस्थ हृदय के लिए जागरूक और संकल्पित होने की अपील की। उन्होंने कहा कि हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और इसकी सेहत का सीधा संबंध हमारी जीवनशैली, खान-पान और नियमित दिनचर्या से जुड़ा हुआ है।