करपी: संतोष पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का उद्घाटन विधायक ने किया
Karpi, Arwal | Aug 16, 2026 भुआपुर गांव में स्थित संतोष पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पप्पू वर्मा ने शनिवार को शाम 5:00 बजे किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि सभी लोगों को समाज गांव एवं देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। युवा वर्ग के सुखे नशे की ओर बढ़ रहे कदम पर विधायक ने चिंता प्रकट की।