मोठ: मोंठ क्षेत्र में नशामुक्ति का संदेश गूंजेगा, ब्रह्माकुमारी बहनों के नेतृत्व में सोमवार को निकलेगी जागरूकता रैली
Moth, Jhansi | Aug 16, 2026 मोंठ में सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया जाएगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रहेगी।