बयाना: पूर्व सांसद रंजीता कोली ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से ट्रेनों के ठहराव की मांग की
बीजेपी की पूर्व सांसद रंजीता कोली ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर कई मांगें रखीं। उन्होंने बयाना रेलवे स्टेशन पर रैक प्वाइंट शुरू कराने और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को प्राथमिकता से उठाया।