डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना कोतवाली निंबाहेड़ा की संयुक्त कार्रवाई
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ़। डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना कोतवाली निंबाहेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर तालिब खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों से सुसज्जित व्यक्तियों के साथ भड़काऊ रील डालकर भय का माहौल पैदा किया जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली निंबाहेड़ा में आर्म्स एक्ट, लड़ाई-झगड़े एवं बलात्कार सहित 07 प्रकरण दर्ज हैं। साथ ही वर्ष 2020 में नीमच (मध्यप्रदेश) के 4 अवैध पिस्टल एवं 12 जिंदा कारतूस के आर्म्स एक्ट प्रकरणों में वांछित चल रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहा है विशेष सतर्कता अभियान हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी निंबाहेड�
Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 17, 2026