बेटी की शादी में शिक्षक सतेंद्र भंडारी की अनूठी पहल… मालू के पत्तों में लौटेगी पहाड़ की परंपरा
रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के भटवाड़ी गांव में शिक्षक सतेंद्र भंडारी ने अपनी बेटी की शादी को सिर्फ एक पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बनाने का फैसला किया है।
शादी में प्लास्टिक के दोने-पत्तलों की जगह मालू के पत्तों से तैयार पारंपरिक दोने-पत्तलों का इस्तेमाल किया जाएगा। खास बात यह है कि गांव के बुजुर्ग अब नई पीढ़ी को इस पारंपरिक हुनर की सीख भी दे रहे हैं।
एक पहल… जो संस्कृति भी बचाएगी और प्रकृति भी।
#मालूकेपत्ते #उत्तराखंड #रुद्रप्रयाग #पहाड़कीपरंपरा #पर्यावरणसंरक्षण #सतेंद्रभंडारी #भटवाड़ी #रैबारपहाड़का
Dehradun, Dehradun | Oct 7, 2026