कुचाई: रुगुडीह गांव के टोला मुरूमडीह में घर पर गिरा ईमली का विशाल पेड़, बड़ा हादसा टला
कुचाई प्रखंड क्षेत्र के रूगुडीह पंचायत अंतर्गत रूगुडीह गांव के टोला मुरूमडीह में रविवार की रात बड़ा हादसा होते- होते टल गया. उक्त गांव निवासी डोली मुंडा और नंदीमनी सोय के घर पर अचानक विशाल ईमली का पेड़ गिर पड़ा. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. पेड़ गिरने की तेज आवाज से आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, सौभाग्य से घटना में