खानपुर: सिरौल कब्रिस्तान में तीन जिंदा सुतली बम बरामद, खानपुर पुलिस जांच में जुटी
खानपुर (समस्तीपुर)। थाना क्षेत्र के सिरौल गांव स्थित कब्रिस्तान परिसर में बुधवार को तीन जिंदा सुतली बम मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। बम मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद खानपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बरामद वस्तुओं की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।