कोलायत: कोलायत में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया, तहसील स्तरीय कार्यक्रम हुआ
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कोलायत में जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित तहसील स्तरीय समारोह में उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस के जवानों द्वारा शस्त्र सलामी दी गई। कोलायत तहसील कार्यालय स्थित अमर जवान ज्योति स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।