Public App Logo
शिमला में सड़क हादसा, दो पुलिस जवानों की मौत शिमला के टालैंड-खलीनी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कार HP 52A-2767 और टैंकर HP 92A-9229 की टक्कर में पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान एचएचसी प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार के रूप में हुई है। दोनों पुलिस लाइन कैथू में तैनात थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस विभाग में शोक की लहर। दिवंगत जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि। #Shimla #RoadAccident #ShimlaNews #Police #HimachalPradesh #NStarNews #BreakingNews #RoadAccidentNews #HimachalNews - Himachal Pradesh News