हिमाचल वीरों की धरती है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा में प्रदेश के वीर सपूतों ने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान दिया है। प्रदेश के चार वीर परमवीर चक्र से सम्मानित हो चुके हैं, जो हिमाचल के लिए गर्व का विषय है।
राष्ट्र निर्माण में बिलासपुर का योगदान भी यादगार है। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के विकास के विज़न से निर्मित भाखड़ा बाँध देश की प्रगति का प्रतीक बना। इसके लिए बिलासपुरवासियों ने विस्थापन का दर्द सहकर अपनी जमीन और घरों का त्याग किया। उनका यह योगदान राष्ट्र की विकास यात्रा में हमेशा सम्मान से याद किया जाएगा।