मड़िहान: थाना संतनगर पुलिस ने ठगी के ₹34,750 वापस कराए, साइबर टीम ने पीड़ित के बैंक खाते में रुपए होल्ड कर किए वापस
थाना संत नगर क्षेत्र के रामपुर निवासी सुमित राज यादव ने पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति ने फोनपे के माध्यम से कैशबैक का ललाच देकर उनके बैंक खाते से कल 34750 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली पीड़ित ने घटना की शिकायत साइबर टीम को दी शुक्रवार की शाम को संत नगर साइबर टीम ने आवश्यक प्रक्रिया करते हुए पीड़ित की धनराशि को बैंक के माध्यम से वापस कराया।