Public App Logo
स्वच्छता अभियान, तालाब में उतरे बसंत अग्रवाल, किया श्रमदान राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में सनातन सेना और बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ समाजसेवक बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में नया तालाब की सफाई अभियान चलाया गया। बसंत अग्रवाल ने स्वयं तालाब में उतरकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं माँ भारती विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया। अभियान में विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकगण, विद्यार्थियों सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। #RaipurNews #Gudhiyari #SwachhataAbhiyan #TreePlantation #ChhattisgarhNews - Chhattisgarh News