श्रीनगर: को-ऑपरेटिव बाजार में अचानक तबीयत बिगड़ने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल
को-ऑपरेटिव बाजार निवासी 50 वर्षीय दिगंबर महतो की सोमवार को दस बजे अचानक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पत्नी शांति देवी, पुत्र अमरेश महतो सहित अन्य स्वजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र अमरेश महतो ने बताया कि उनके पिता सुबह करीब नौ बजे गांव से घूमकर घर लौटे थे। इसके बाद वह घर के पीछे बने मचान पर जाकर लेट गए।