सलोन: सलोन कस्बा स्थित अजंता अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
16:8:2026 को 1:00 देर रात सलोन कस्बा स्थित अजंता अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला राखी निवासी पूरे मानकुंवर मजरे धरई की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल संचालक पर इलाज के दौरान लापरवाही करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी।